Patna

सौतेले पिता ने एक महीने के बच्चे को बेचा,एक महीने के बाद पुलिस ने किया बरामद

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपने 1 महीने के बच्चे को पैसों के लालच में बेच दिया था। फतुहा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक महीने बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह घटना 16 जनवरी को हुई थी, जब बच्चा गायब हो गया था। मूल रूप से रसलपुर निवासी धर्मेंद्र यादव अपनी पत्नी सुंदरी देवी के साथ बांकीपुर गोरख मोहल्ले में किराए पर रहता था। 16 जनवरी को जब सुंदरी देवी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं, तो पालने में सो रहा उनका नवजात बच्चा अचानक गायब हो गया.काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो मां सुंदरी देवी ने 19 जनवरी को फतुहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के सौतेले पिता धर्मेंद्र यादव और मकान मालकिन तेतरी देवी की भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

5 हजार रुपए एडवांस लिए

 

पुलिसिया पूछताछ में सौतेले पिता धर्मेंद्र यादव ने मकान मालकिन तेतरी देवी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे का सौदा मकान मालिक के भाई राजेश कुमार से एक लाख रुपए में किया था। इस सौदे के बदले आरोपी पिता को 5 हजार रुपए बतौर एडवांस भी मिल चुके थे।

 

साजिश का खुलासा होते ही पुलिस ने पिता धर्मेंद्र यादव और मकान मालकिन तेतरी देवी को पहले ही जेल भेज दिया था, लेकिन बच्चा लापता था। थानाध्यक्ष सदानंद शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को मौजीपुर स्थित राजेश कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की।पुलिस की आहट पाते ही आरोपी राजेश और उसकी पत्नी बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई गौरव कुमार ने बताया कि बच्चे को बरामद कर तत्काल उसकी मां सुंदरी देवी को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!