मोहनपुर से नाबालिग छात्रा लापता:12 फरवरी की शाम से गायब,FIR
समस्तीपुर।मोहनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। छात्रा की पहचान नवल राय की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। उसकी मां ने मोहनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, सोनाली कुमारी 12 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे पढ़ाई कर घर लौटी थी। परिजनों ने बताया कि इसके कुछ समय बाद वह अचानक घर से गायब हो गई।
काफी देर तक घर में न दिखने पर परिवार के सदस्यों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोग उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
लापता छात्रा की मां सुनीता देवी ने शनिवार को मोहनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।मामले में अपर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन जारी है।
इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिजनों के साथ मिलकर किशोरी की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोनाली कुमारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोहनपुर थाना को सूचित करें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
