Patna

Zomato के डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड,हत्या आत्महत्या में उलझी पुलिस

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज मोहल्ले में शनिवार को Zomato (डिलीवरी सेवा) में कार्यरत एक युवक ने किराये के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कड़ुआ गांव निवासी वरुण यादव के बेटे 23 दीपक कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दीपक पिछले कई महीनों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। वह रेकाबगंज में किराये के कमरे में अकेला रहता था।परिजनों के अनुसार, दीपक की बहन डेजी सुबह से उसे लगातार फोन कर रही थी, लेकिन जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने एक रिश्तेदार को उसके कमरे पर भेजा। रिश्तेदार ने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर दीपक कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

 

घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना की पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कमरे की तलाशी ली गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने किसी से खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं की थी। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

 

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर पूरी तरह से स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!