dharamDalsinghsaraiSamastipur

भक्त व भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बरात झांकी

विद्यापतिनगर :पदमाकर सिंह लाला.भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध बालेश्वर स्थान,विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर से शनिवार को महाशिवरात्रि को लेकर भव्य व आर्कषक शिव विवाह बरात निकाली गई। अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से धार्मिक ध्वज शिव पताका दिखा कर झांकी को विद्यापतिधाम मंदिर परिसर से रवाना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिव बारात झांकी मंदिर परिसर से निकल कर मलकलीपुर, मधैयपुर, केवटा, सरदारगंज, दलसिंहसराय पगड़ा, बसढ़िया होते हुए आसपास के गांवों की आंचलिक यात्रा के बाद रविवार को मंदिर परिसर पर पहुंचेगी। जहां वैदिक रीति के अनुसार महादेव का विवाह महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परम्परागत रूप में मनाई जाएगी। भव्य झांकी में हाथी,घोड़ा, बंदर, भालू, ऊंट, बैल, बसहा, नंदी, ब्रह्मा, विष्णु, भूत-पिशाच आदि कि मौजूदगी एक अलौकिक चित्रण पेश कर रहे थे। बताते हैं कि कई दशकों शिव बरात की झांकी प्रखंड के दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में शिव पार्वती विवाह के पौराणिक दृश्य को भक्तों के हृदय में तरोताजा करने का प्रयास कर धार्मिक भावनाओं को बल देने की कवायद हैं।

 

 

बारात में रथ पर सवार भगवान भोलेनाथ के वेश में राम चौरसिया, ब्रह्मा के रूप में विजय राम, विष्णु अनिकेत गिरि, नंदी शिवकांत गिरि, मल्लिकार्जुन लूटन साह, महाकाल के रूप में रामशंकर सिंह , बाल्य शंकर के रूप में भवेश गिरि, नारद के रूप में दीपक कुमार, कुबेर दीनदयाल गिरि, इंद्र दुर्गेश गिरि, शनिदेव गोविंद कुमार गिरि, भिखारी, भूत के वेश में गुलशन कुमार को देख लोग आश्चर्य चकित थे। उधर मांगलिक गीतों व शिव नचारी गीतों के बीच महिला श्रद्धालुओं ने बारात झांकी की जगह गजह आरती उतारी। इस दौरान पूरा इलाका हर हर महादेव के घोष से गुंजायमान हो उठा। कई वर्षों से महाशिवरात्रि का अनुष्ठान परंपरा चल रहा है। आयोजन समिति विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरि कवि ने बताया कि रविवार को विवाह मंडप में महादेव शिव- माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा।

 

इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर शिव मंदिर समेत पूरे परिसर को सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एसआई शक्ति सिंह सहित पुलिस बल के साथ तत्पर थे। झांकी की सफलता के लिए जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, गणेश गिरि कवि, न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, सदस्य हरिओम गिरि, प्रवीण गिरि, कैलाश पासवान, चतुरानंद गिरि, अमीर लाल गिरि, धर्मराज चैतन्य, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि सहित सैकड़ों शिवभक्त पूरी आस्था के साथ जुटे रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!