Patna

विभूतिपुर में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड की भरपुरा पटपारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर- 10 स्थित शिव शक्ति धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली गई। इस यात्रा में 101 कलश व्रतियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। यह शोभायात्रा शिव शक्ति धाम परिसर से प्रारंभ होकर भरपुरा पुरवारी टोल, नुनूवती स्कूल, पछियारी टोल स्थित नारायण भुईंया स्थान और बाबा डीहवार स्थान होते हुए बूढ़ी गंडक नदी तट तक पहुंची। वहीं जिन देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, उन्हें सुसज्जित वाहनों पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नदी तट पर मुख्य यजमान यशवंत कुमार चौधरी एवं पंचायत समिति सदस्य नीतू देवी सहित शंभू चौधरी, नीरज चौधरी, कमलेश चौधरी और अन्य श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। अनुष्ठान का संचालन पुरोहित अंजनी मिश्रा, रितेश कुमार ठाकुर, संजय झा, आशुतोष झा, लाल बाबू झा और संजीव झा द्वारा किया गया।

 

आयोजन में अजय कुमार चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, राम विनोद चौधरी, त्रिलोकी नाथ झा, मदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन में पूर्व प्रमुख रुपांजलि कुमारी समेत समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्सवपूर्ण माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, आगामी 14 फरवरी को शिव परिवार अधिवास, 15 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, अष्टयाम महायज्ञ एवं रात्रि में शिव विवाह व कन्या विवाह तथा 16 फरवरी को कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!