Samastipur

समस्तीपुर में दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या:गंगा स्नान के बाद पति से फोन पर झगड़ा

समस्तीपुर में गंगा स्नान के बाद पति से पत्नी का फोन पर झगड़ा हुआ। इसके बाद दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव निवासी किशन सहनी की 28 साल की पत्नी तितलियां देवी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृत विवाहिता के रिश्तेदार कमल सहनी ने बताया कि भादोघाट निवासी नरेश चौधरी की बेटी तितलियां कुमारी की शादी साल 2016 में वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव के सुरेश सहनी के बेटे किशन सहनी से हुआ था। उनके दो बेटे हैं, जिनमें 5 वर्षीय सत्यम कुमार और 2 वर्षीय अनिकेत कुमार शामिल हैं। मृतका के पति किशन सहनी तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं.परिजनों के अनुसार, तितलियां देवी अपने ससुराल वालों के साथ सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थीं। आज उन्होंने तमिलनाडु में रह रहे अपने पति किशन सहनी से मोबाइल पर बात की। इस बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

 

पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की

 

 

पति से फोन पर हुए झगड़े के बाद, तितलियां देवी ने अपने दोनों बेटों को दादा-दादी के पास भेज दिया। इसके बाद, उन्होंने घर में लगे पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।कुछ देर बाद जब उनका बड़ा बेटा घर लौटा, तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। बेटे के चिल्लाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत विवाहिता तितलियां देवी के शव को कब्जे में लेकर उसके मायके वाले को खबर किया। मायके वाले को पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

 

वारिसनगर थानाअध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि छतनेश्वर वार्ड में एक महिला के फांसी लगा लिए जाने की सूचना मिली ।पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम में मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।मृत महिला के मायके वालों के तरफ से लिखित आवेदन दी जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!