Samastipur

प्रशासन ने शुरू की तैयारी,मुसरीघरारी चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत

समस्तीपुर.मुसरीघरारी चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समस्तीपुर के एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीओ ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी न उठाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर ऑटो लगाने के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भविष्य में सड़क पर ऑटो खड़ा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके साथ ही चौराहे और आसपास सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी दुकानदारों को भी अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चौराहे को पूरी तरह खाली कराया जाएगा और किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

अभियान के दौरान पुलिस बल ने चौराहे पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया और दुकानदारों को तत्काल अपना सामान हटाने को कहा। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!