शादी के मंडप से छात्रा पहुंची परीक्षा देने:दुल्हन ने दिया इतिहास का पेपर, लोगो ने सराहा
पटना.जहानाबाद में एक नवविवाहित छात्रा अपनी शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची। रतनी प्रखंड के खैरा गांव निवासी वर्षा कुमारी ने गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित केंद्र पर इतिहास विषय की परीक्षा दी। उनकी शादी गया जिले के पहाड़पुर गांव में संपन्न हुई थी।वर्षा कुमारी शादी के जोड़े में, हाथों में मेहंदी लगाए परीक्षा देने पहुंचीं, जिससे परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। उन्हें देखकर बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं इकट्ठा हो गए।
शादी की रस्मों के बीच पढ़ाई को दी प्राथमिकता
वर्षा की शादी सुबह ही संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बीच, वर्षा ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने बिना समय गंवाए मंडप से निकलकर परीक्षा केंद्र का रुख किया। लड़की के परिवार ने बताया कि शादी सुबह हुई थी और परीक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण थी। इसी को ध्यान में रखते हुए, वर्षा सीधे शादी के मंडप से परीक्षा देने चली आईं।
परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने छात्रा के इस जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षा ने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया है, यह साबित करते हुए कि शिक्षा और करियर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके इस कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
