DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:मारपीट के आरोपी ने इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार,4 घंटे में पुलिस ने दबोचा

दलसिंहसराय,बीते तीन फरवरी को साइबर कैफे संचालक से मारपीट,दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामरांव निवासी भोला शर्मा का पुत्र अजय शर्मा समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि,पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है.आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बीते तीन फरवरी को आरोपी अजय शर्मा थाना रोड स्थित मनोज कुमार के साइबर कैफे में आधार कार्ड सुधार कराने आया था.इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.झगड़े में मारपीट हुई,जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए.इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराईं.इलाज के दौरान ही आरोपी अजय शर्मा ने मौका पाकर फरार हो गया,लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!