DalsinghsaraiSamastipur

होली मिशन हाई स्कूल में आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण की स्वर्ण जयंती पर इसरो वैज्ञानिकों का भव्य आयोजन

समस्तीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर में आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा सोमवार, 09 फरवरी 2026 को स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं प्रतिभा को परखने हेतु विविध वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास आयुक्त सूर्य कुमार सिंह, एडीएम समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, इसरो के ग्रुप डायरेक्टर के. वी. एस. भास्कर, अभिषेक कुमार (हेड– मेकेनिज्म डिजाइन एंड डेवलपमेंट), इम्तेयाज़ अहमद (प्रोग्राम डायरेक्टर), श्रीधर एन (डिवीजन हेड), कोट्रेश एम (सीनियर साइंटिस्ट), पीयूष कुमार गौरव (साइंटिस्ट), आकाश कुमार गुप्ता (परचेज एंड स्टोर्स ऑफिसर), विद्यालय की सचिव विभा देवी, प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इससे पूर्व विद्यालय की सचिव विभा देवी ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से चादर, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत संबोधन में प्राचार्य श्री अमृत रंजन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चार प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्पेस साइंस क्विज, स्पेस कॉलोनी विषय पर स्पॉट पेंटिंग, इसरो द्वारा प्रक्षेपित उपग्रहों एवं भारतीय रॉकेटों पर आधारित एक्सटेम्पोर, उपग्रहों में प्रयुक्त सामग्रियों पर आधारित मेमोरी टेस्ट शामिल थे।

सभी प्रतियोगिताएं अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक, वैज्ञानिकों एवं मॉडल्स पर आधारित रहीं। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनवरत चला। इस दौरान छात्रों में वैज्ञानिक विषयों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इसरो के सात वैज्ञानिकों ने छात्रों के साथ संवाद कर उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वैज्ञानिकों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल्स, पेंटिंग्स एवं त्वरित प्रश्न-उत्तर क्षमता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :

स्पेस साइंस क्विज प्रतियोगिता –

प्रथम : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर – टीम-1
द्वितीय : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर – टीम-5
तृतीय : होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर – टीम-4
सांत्वना : होली मिशन हाई स्कूल दलसिंहसराय – टीम-6 एवं

होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर – टीम-2
एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता

प्रथम : अनम फातिमा (कक्षा 9), सीपीएस समस्तीपुर
द्वितीय : श्वेतांक संचिल (कक्षा 9), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
तृतीय : मानसी (कक्षा 9), होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर
चतुर्थ : भव्या (कक्षा 8), होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर
पंचम : रितिक (कक्षा 8), होली मिशन हाई स्कूल काशीपुर

स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रथम : छवि कुमारी (कक्षा 12), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
द्वितीय : अंकित कुमार (कक्षा 8), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
तृतीय : सफीना नेमत (कक्षा 9), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
चतुर्थ : समरित चौधरी (कक्षा 10), होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर
पंचम : मानवी ठाकुर (कक्षा 6), टेंडर हार्ट स्कूल

मेमोरी टेस्ट प्रतियोगिता
प्रथम : कशिश कोमल (कक्षा 10), सीपीएस समस्तीपुर
द्वितीय : पूजा रानी (कक्षा 10), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
तृतीय : मानव (कक्षा 8), होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर
सांत्वना : नमन (कक्षा 9), होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर एवं सृष्टि (कक्षा 9), होली मिशन हाई स्कूल दलसिंहसराय

कार्यक्रम के अंतिम चरण में इसरो वैज्ञानिकों ने छात्रों को अपने लक्ष्य को ऊँचाइयों तक ले जाने और वैज्ञानिक सोच को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

समापन अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों, अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों एवं आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष रूप से उप-प्राचार्या अपराजिता पांडे, शिक्षिकाओं विभा, काजल, प्रिया, श्रुति एवं शिक्षकों प्रशांत, रौशन, धर्मेन्द्र, रिजवी, मणिशंकर, गणेश, गोविंद, रितुराज, शशांक एवं ओम के योगदान की सराहना की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!