Dalsinghsarai

बीएड कॉलेज में डॉ जाकिर हुसैन की जयंती पर शैक्षिक दर्शन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

दलसिंहसराय,अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज,चकबहाउद्दीन के प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ जाकिर हुसैन की जयंती धूमधाम से मनाई गई.कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक खुर्शीद आलम फरीदी, प्रबंधन समिति सदस्य मसरूर अख्तर फरीदी, प्राचार्य डॉ ए.रहमान,विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा, प्राध्यापक डॉ इनाम उद्दीन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं डॉ जाकिर हुसैन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कर किया गया.

 

 

इसके बाद प्राचार्य द्वारा डॉ जाकिर हुसैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा विषय प्रवेश विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा द्वारा किया गया.

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच डॉ जाकिर हुसैन का शैक्षिक दर्शन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उसकी प्रासंगिकता विषयक पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

 

 

जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक सुजीत प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया.कार्यक्रम में प्राध्यापक दीपक कुमार झा,कामिनी कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी,स्नेहलता,अकबरूल कादरी,जानिसार अनवर,हरिओम कुमार,मो हामिद,कुमार रोहित,शिव शंकर शर्मा सहित सभी प्राध्यापक ने अपना विचार प्रस्तुत किया.मो हसीब, सैयद ओबैदुर रहमान, राम लक्ष्मण पासवान सहित अन्य सभी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!