Vaishali

वैशाली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में महिला की मौत

वैशाली जिले में ट्रक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना जढ़ुका कर्णपुरा के पास हुई। मृतका की पहचान सुलतानपुर निवासी तारकेश्वर कुमार सिंह की पत्नी 36 वर्षीय कविता देवी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजन के अनुसार, कविता देवी अपने पति तारकेश्वर कुमार सिंह के साथ बाइक पर हाजीपुर से अपने गांव सुलतानपुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आगे निकलने के प्रयास में बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कविता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी।उन्हें और उनके पति को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने कविता देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति तारकेश्वर कुमार सिंह का इलाज जारी है।

 

मजदूरी करके परिवार का करते है भरण-पोषण

 

मृतक कविता देवी अपने पीछे दो नाबालिग बच्चे छोड़ गई हैं, जिनमें 12 वर्ष की एक बेटी और 8 वर्ष का एक बेटा शामिल है। उनके पति तारकेश्वर कुमार सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस दुर्घटना से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। कविता देवी का अंतिम संस्कार गंगा नदी के तट पर किया गया।

 

पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग

 

इस दुर्घटना पर स्थानीय समुदाय ने चिंता व्यक्त की है। प्रमुख ममता कुमारी, समाजसेवी अभिमन्यु राय, जिला पार्षद मनिंद्र नाथ सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय और मुखिया जानती देवी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।साथ ही, उन्होंने दुर्घटना स्थल पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए कड़े उपाय करने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!