मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत:परिजनों का हंगामा
मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन भड़क गए। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। घटना बेला थाना क्षेत्र की है।
ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी तबीयत
मृतका की पहचान काजल देवी(26) के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर को डिलीवरी के लिए एडमिट कराया था। एक परिचित की सलाह पर यहां लेकर आया था। एडमिट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के दौरान काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। लापरवाही से ही मौत हुई है।
ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़
आरोप है कि अस्पताल कर्मियों से मौत का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्टाफ उनसे उलझ गए। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़ की। हालात बेकाबू होते देख डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि एक महिला की प्रसव के दौरान मौत की सूचना मिली थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। आवेदन मिलने का इंतजार है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
