दलसिंहसराय:अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहे छह को पकड़ा, प्राथमिकी
दलसिंहसराय,विद्यापति नगर विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता गंगा सागर के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के नगरगामा के टोले चैनपुर में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाकर छापेमारी किया. जिसमे गोपाल पासवान के द्वारा 24403 की विभागीय क्षति,झगरू पासवान के द्वारा 25558 रु की विभागीय क्षति,शंकर सदा के द्वारा 5957 रु की विभागीय क्षति,सुमन सदा के द्वारा
7858 की विभागीय क्षति,फूलों देवी के द्वारा 15151 रु की विभागीय क्षति एवं 6. संजय सदा के द्वारा 11700 रु की विभागीय क्षति बताते हुए विद्युत बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट होने के बावजूद अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाया गया.जिस संबंध में अभियंता गंगा सागर द्वारा सभी छः उपभोक्ताओ के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया.गठित टीम में कुमार विक्रम,अंतेश कुमार,एम पी राय ,प्रवीण कुमार सिंह शामिल थे.