Dalsinghsarai

डाकपाल अरूण कुमार सिंह ने एक दिन में 2604 बचत खाते खोल रचा इतिहास,दिया बधाई।

दलसिंहसराय मुख्य डाकघर अधीनस्थ अख्तियारपुर खजूरी शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल अरूण कुमार सिंह ने एक दिन में 2604 लोगों के बचत खाते खोलकर कीर्तिमान स्थापित किया है.क्षेत्रीय कार्यालय,मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित डाक बचत सेवा उत्कृष्टता टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी गई है.अनुमंडल के डाक अधिदर्शक संजय सुमन ने बताया कि यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ,जिसमें उत्तर बिहार के कुल नौ प्रमंडलों ने भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस प्रतियोगिता में अख्तियारपुर खजूरी शाखा के शाखा डाकपाल अरूण कुमार सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए एक ही दिन में सर्वाधिक 2604 बचत खाते खोल डाल.इस उपलब्धि से अनुमंडल और प्रमंडल का नाम पूरे बिहार परिमंडल में गौरवान्वित हुआ.समस्तीपुर प्रमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने अरूण कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा,

 

 

“श्री सिंह का यह प्रदर्शन अन्य डाक कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत और अनुकरणीय उदाहरण है. इस अवसर पर अनुमंडल के डाक निरीक्षक धनंजय कुमार, डाक अधिदर्शक संजय सुमन व गौतम साह, डाक सहायक केतन कुमार, सहायक शाखा डाकपाल रजनीश कुमार सहित डाक विभाग के अन्य कर्मचारी और कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!