Patna

शराब के नशे में चाकूबाजी,दो पुलिसकर्मी निलंबित:दरोगा ने PTC जवान को मारा था चाकू

पटना.भागलपुर.नवगछिया पुलिस जिले में शराब के नशे में आपसी विवाद के बाद एक दरोगा ने अपने साथी पीटीसी जवान पर चाकू से हमला कर दिया था। मामले में 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना 6 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर जयराम मांझी और पीटीसी जवान विशाल कुमार सिंह के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों शराब के नशे में थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और जयराम मांझी ने विशाल कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।

 

ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई थी

 

हमले में पीटीसी जवान विशाल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस सक्रिय हुई और घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।जांच में पुष्टि हुई कि दोनों पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन किया था। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद नवगछिया थाना कांड संख्या 48/26 और 49/26 दर्ज किए गए। घायल पीटीसी जवान के बयान पर कांड संख्या 50/26 दर्ज करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर जयराम मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों के मेडिकल परीक्षण के लिए ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!