वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पारी से अंडर-19 में भारत की जीत के बाद समस्तीपुर में जश्न
समस्तीपुर.अंडर-19 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले में भारत की जीत और समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पारी से समस्तीपुर में देर रात पर जश्न का महौल देखने को मिला। लोगों ने होली के साथ दिवाली भी मनाई।
इस दौरान ग्रामीण इलाके से लेकर शहरी इलाकों में भी जश्न मना। वैभव के घर ताजपुर मोतीपुर में भी परिवार के लोगों ने खुब आतीशबाजी की। इस दौरान काफी दिनों बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी मीडिया के सामने आये और वैभव के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों के खेल की तारीफ की।उन्होंने उम्मीद जताई है कि वैभव जल्द ही भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनेगा। वैभव इतनी मेहत इसी के लिए तो कर रहा है। आज उसने धमाकेदार पारी से भारत 400 के पार गया। वहीं वैभव ने रिकार्ड 175 रनों की पारी खेली।
मौके पर वैभव के दादा उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वैभव अपना काम कर रहा है। सीनियर भारतीय टीम में उसका कब सलेक्शन होगा। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वैभव तो अपना काम कर रहा है। यह तो सलेक्टर पर निर्भर करता है कि उसे कब भातीय मेन टीम में चुना जाएगा।आज पूरा विश्व वैभव के खेल की तारीफ कर रहा है। महज 14 साल का बच्चा 100-100 मीटर लंगा छक्का लगा रहा है। फाइनल मुकाबले में उसे 15- छक्के और 15 चौके लगाए। जिससे 150 रन बन गया।
सिर्फ 25 रन ही उसने दौर कर लिया है। उन्होंने कहा कि वैभव किसी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ रहा, वह अपना रिकॉर्ड बना रहा है। उसने आज दिखा दिया है कि उसमें क्या दम है। चार साल की उम्र से वह क्रिकेट खेल रहा है।
पटेल मैदान में भी दिन से ही जश्न का महौल रहा। पहले वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 175 रनों की पारी और फिर भारत की जीत। वैभव कभी इसी मैदान में अभ्यास किया करते थे। आज उस मैदान में क्रिकेट को कैरियर बनाने वाले बच्चों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। बच्चो ने आतिशबाजी के साथ ही होली भी खेली।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
