डीआईजी ने दलसिंहसराय थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश
दलसिंहसराय,मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को दलसिंहसराय थाने का निरीक्षण किया. जहाँ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने थाना परिसर की कमियों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान आगंतुक कक्ष में ताला लटका देखा तथा माला खाने में खड़ी वाहन के पास गंदगी फैली होने पर असंतोष व्यक्त किया.डीआईजी ने थाना क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं, लंबित कांडों और वांछित अपराधियों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली.
गंभीर मामलों जैसे हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से जुड़े कांडों के लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई.उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का सख्त आदेश दिया.इससे पूर्व डीआईजी को थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दी गई.इस दौरान एसपी अरविन्द प्रताप सिंह,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम,अंचल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद आदि उपस्थित थे.वही डीआईजी ने इस दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी घटनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने सीमावर्ती बेगूसराय क्षेत्र को लेकर ढेपुरा पहुंचे.वहां एसपी और डीएसपी को दिशा-निर्देश दिए.रात्री गश्ती, वाहन चेकिंग तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया.थाने में दर्ज कांडों की केस डायरी और अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की. डीआईजी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी तथा लापरवाही पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी.निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
