Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:थाना रोड में बाईक गैरेज का चादर काट कर हजारों की चोरी

दलसिंहसराय,शहर के थाना रोड स्थित मोटरसाईकिल गैरेज में चादर काट कर चोरो ने हजारों की चोरी कर लिया.इस संबंध में दुकान संचालक रामपुर जलालपुर निवासी मो. अहमद हुसैन ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आये तो देखा पीछे से दुकान का चादर तोड़ा हुआ है. जाँच किया तो पाया कि दुकान में रखा ऐसपेयर व एल्युमीनियम, लोहे का सामान गायब है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसकी क़ीमत हजारों रूपये में है. वही दो महीने पूर्व भी चोरो ने इसी दुकान में चोरी कि घटना को अंजाम दिया था.यह चोरी कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमे एक युवक दुकान का चादर काटते दिख रहा है फिर काट कर अंदर आया और सामान लेकर उसी रास्ते से भाग गया. वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस पुरे मामले कि छनबीन में जुट गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!