Samastipur

हाजीपुर-महुआ रोड पर डायल 112 गाड़ी पेड़ से टकराई:चार पुलिसकर्मी घायल

वैशाली जिले में हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के रानी पोखर मवेशी बाजार के पास डायल 112 की एक गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसमें सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घायलों की पहचान सराय थाना में कार्यरत सिपाही अमरजीत कुमार, डायल 112 के चालक पंकज कुमार, श्यामलाल मरांडी और सुमन कुमार के रूप में हुई है। इनमें से पंकज कुमार और अमरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया और सराय थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि रानी पोखर मवेशी बाजार के आगे एक अज्ञात ट्रक ने डायल 112 की गाड़ी को चकमा दिया। इसके कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।उन्होंने पुष्टि की कि घटना के समय गाड़ी में चार पुलिसकर्मी तैनात थे, जिनमें होमगार्ड जवान अमरजीत और चालक पंकज को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!