गांधी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी: लगा लंबा जाम
वैशाली। हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत गंगाब्रिज थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। यह दुर्घटना महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर 18 के पास हुई, जब कार हाजीपुर से पटना की दिशा में जा रही थी।
पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को हटाया
कार पलटने के कारण सेतु के पश्चिमी लेन पर लंबा जाम लग गया, जिससे छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को हटाने का कार्य शुरू किया।लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को सेतु से हटाया जा सका। इसके उपरांत महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया।
गंगाब्रिज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सेतु के पश्चिमी लेन के पाया नंबर 18 के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी थी। कार में केवल चालक ही सवार था, जो इस घटना में सुरक्षित बच गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटा दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
