Samastipur

समस्तीपुर में शादीशुदा महिला ने प्रेमी से शादी की,2 साल से चल रहा था अफेयर

समस्तीपुर में डेढ़ साल की बच्चे की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। यहां तक की अपने बच्चे को भी साथ रखने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा सुपौल गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ वार्ड-7 की रहने वाली अंजली कुमारी की शादी साढ़े तीन साल पहले वैशाली के जंदाहा निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। महेश गांव में छोटा सा कारोबार करता था। शुरू में सब ठीक-ठाक रहा, इस दौरान अंजलि को एक पुत्र भी हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई।

 

मायके में हुई जान-पहचान

 

पहले बच्चे की मौत के करीब 6 महीना बाद उसने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया। इस दौरान वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। पति कभी-कभी मिलने आता था। इस बीच मायके से 2 किलोमीटर दूर सुपौल गांव के साजन कुमार से उसकी दोस्ती हुई। साजन फोटग्राफी का काम करता था। अंजली के गांव में आना जाना था। फोटोग्राफी के दौरान ही दोनों की जान पहचान हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गईं। अक्सर मिलने-जुलने लगे।

 

पत्नी के अफेयर की जानकारी जब महेश को मिली तो उसने आपत्ति जाताया। उस पर ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन जाने को तैयार नहीं हुई। परिवार के लोगों ने भी समझाया। फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष के लोग बुधवार को बिरनामा पंचायत के मुखिया के पास पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी दी गई।

 

भरी पंचायत में प्रेमी के साथ रहने की बात कही

 

दोनों पक्ष को पंचायत भवन पर बुलाया गया। काफी देर तक समझाया गया, लेकिन लड़की किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। थक-हारकर पंचायत के लोगों ने प्रेमी साजन संग शादी कर देने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। पति महेश ने अपने बच्चे को देने से इनकार कर दिया। जिसके लिए भी अंजलि ने आपत्ति व्यक्त नहीं की। आपसी रजामंदी के बाद यह शादी संपन्न कराई गई।

 

 

वहीं, पंचायत के सरपंच पति नथुनी राय, मुखिया पति बैजू राय ने बताया कि लड़की के जिद के कारण यह निर्णय लिया गया। हालांकि यह किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है। इससे सामाजिक वातावरण दूषित होता है। अब दोनों को नए सिरे से जीवन शुरू करने का एक मौका दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!