दलसिंहसराय:इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 24 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
दलसिंहसराय,इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार शहर के छह परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो गई.परीक्षा को लेकर कई चौक चौराहो पर काफी भीड़ भाड़ देखने को मिला.परीक्षा को लेकर शहर में छह परीक्षा केंद्र,बालिका उच्य विद्यालय,राष्ट्रीय उच्य विद्यालय,आर.बी कॉलेज,छत्रधारी इंटर विद्यालय, मध्य विद्यालय थाना रोड, कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा सहित अन्य दंडाधिकारियो ने निरीक्षण कर मौजूद पदाधिकारियो को दिशा निदेश दिया.
एसडीओ ने बताया कि छह केंद्रों पर प्रथम पाली में 2081 परीक्षार्थियों में से 2068 उपस्थित रहे और दूसरे पाली में 2372 परीक्षार्थियों में से 2351 उपस्थित रहे.आज प्रथम पाली में 13 एंव दूसरे पाली में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.कुल 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
