Dalsinghsarai

जमीन विवाद में जमकर मारपीट,एक महिला की दर्दनाक मौत; पांच पर हत्या का आरोप,मारपीट का विडिओ वायरल

दलसिंहसराय,शहर के चकनवादा वार्ड-10 में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की आग ने बुधवार की शाम भयानक रूप धारण कर लिया.जहाँ कुछ बच्चों को लेकर दो पक्ष के बिच भड़के झगड़े में मो. कलाम उर्फ मुन्ना व उसके बेटे द्वारा बेरहमी से महिलाओ पर डंडे और बेल्ट से हमला बोला दिया.इस घटना में मो. इलताफ उर्फ बेचने की पत्नी तरुन्नुम बेगम (40) की इलाज के दौरान गुरुवार कि अहले सुबह मौत हो गई.चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी है,जिन्हें उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.पुरे झगड़े का विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल है जिसमे डंडा, बेल्ट,बांस से महिलाओ पर हमला करते युवक दिख रहे है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वही मृतका के भाई मो. जाबेद अख्तर ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था.बुधवार की शाम करीब आठ बजे चकनवादा वार्ड-10 में कुछ बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई.देखते ही देखते मो. कलाम उर्फ मुन्ना व उसके पुत्र मो. रब्बान उर्फ रिंकू, मो. साहिल, मो. साहबज उर्फ चिंटू तथा मो. शाजिद व अन्य साथियों ने लाठियां,डंडे और बेल्ट निकाल लिए.उन्होंने महिलाओं पर ही हमला कर दिया.इसमें मीना खातून (30), सुमायदा खातून (60) तथा दो अन्य महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं.

 

 

जख्मी हालत में तरुन्नुम बेगम व सभी को अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय ले जाया गया.जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई.इलाज के दौरान ही गुरुवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई.घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया.मौत के बाद शव को घर पर लाया गया.मृतक के भाई जाबेद अख्तर व स्वजनों ने कहा कि आरोपी पक्ष ने महिलाओं को निशाना बनाकर बर्बरता की हद पार कर दी.हम न्याय की मांग करते हैं.और जल्द से जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो हमलोग सड़क जाम करेंगे.

 

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया.वही सुचना मिलने पर पहुँचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.उन्होंने बताया कि पहले से भूमि विवाद चल रहा था.कल शाम को बच्चो के बिच झगड़ा में एक पक्ष द्वारा मारपीट में महिला कि मौत हुई है.पुरे घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है.जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.उन्होंने जमीन विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की.

 

मारपीट का विडिओ वायरल।

 

चकनवादा वार्ड-10 में मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. जिसमे देखा जा रहा है कि कुछ युवक हाथो में डंडा, बेल्ट, बांस लेकर महिलाओ पर हमला कर रहे है तो कुछ युवक लात मुक्का बरसा रहा है. विडिओ पीड़ित पक्ष कि और से वहाँ खड़े कुछ लोगो द्वारा बनाया गया था.विडिओ वायरल होने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है.स्थानीय लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

पिछले कुछ सालो में भूमि विवाद में कई लोगो की हो चुकी है मौत।

 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा. कुछ जमीन के टुकड़ो के लिए लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है. बीते कुछ सालो में जमीनी विवाद में मौत के आंकड़ो पर नजर डाले तो सितंबर 2025 में अजनौल पंचायत के अजनौल पूर्वी में एक महिला कि संदिग्ध स्थिति में शव मिला था.मृतक महिला कि पहचान अजनौल पूर्वी निवासी स्व.नागेश्वर महतो कि पत्नी अनीता देवी (50) के रूप में हुई थी.जिसे ग्रामीणों द्वारा जमीनी विवाद में हत्या की बात बताई गई थी.

मई 2023 में थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के खोकसा रसलपुर टोला में भूमि विवाद में एक पक्ष द्वारा वृद्ध व्यक्ति को बॉस-बल्ला से पीटकर हत्या कर दिया.मृतक कि पहचान रसलपुर वार्ड 4 निवासी स्व.बौए लाल के पुत्र रामाशीष राय(65) के रूप में हुई है.इसे लेकर मृतक के नाती अनीश कुमार बताया था कि सात कठ्ठा जमीन को लेकर कई सालो से विवाद चल रहा था.जिसमे यह हत्या हुई. वही 2023 में ही शहर के वार्ड संख्या 24 लोकनाथ पुर बेलबन्ना मे खेत मे बने झोपड़ी में खटिया पर सो रहे दो सगे भाइयों को भूमि विवाद में आधा दर्जन की संख्या में आये बदमाशों ने सर में गोली मार कर हत्या कर दिया.इसके साथ नगरगामा, नवादा, केवटा, पांड सहित अन्य जगहों पर भी जमीनी विवाद में कई लोग बुरी तरिके से जख्मी हुए थे तो कुछ लोग अभी भी जिंदगी मौत से जुझ रहे है.

रिपोर्टर :कुणाल गुप्ता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!