Samastipur

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

पटना के बेउर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। युवती की शादी दो महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने ससुराल के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

20 नवंबर को हुई थी शादी

 

युवती के पिता भोला राय ने बताया कि उनकी बेटी निशा कुमारी (20) की शादी 20 नवंबर 2025 को गर्दनीबाग निवासी संतोष कुमार (24) से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के समय उन्होंने दामाद को लगभग 8 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और ढाई लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था। इसके बावजूद, संतोष कुमार लगातार एक गाड़ी की मांग कर रहे थे।

 

 

भोला राय ने आरोप लगाया कि बुधवार को उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि निशा कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई थी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा बखानी मोहल्ले में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!