Begusarai

बछवाड़ा में NH-28 पर दो वाहनों की भीषण टक्कर:गैस सिलेंडर लदी गाड़ी झोपड़ी पर पलटी

बेगूसराय।बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर रानी हाई स्कूल के समीप मंगलवार देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एलपीजी गैस सिलेंडर से लदी एक गाड़ी पलट गई, जिससे सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में दबकर दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी के दोनों चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टक्कर के कारण गाड़ी और झोपड़ी में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित अमरजीत पासवान की पत्नी बुलबुल देवी ने बताया कि वे अपने पति और बच्चों सहित सात लोगों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली और उन्होंने देखा कि गाड़ी पलट गई है। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले।

 

गाड़ी के चालक विनीत कुमार यादव ने बताया कि गैस से लदा ट्रक दलसिंहसराय की ओर से आ रहा था, जबकि टैंकर ट्रॉली तेघड़ा की ओर से आ रही थी। पेट्रोल पंप के समीप टैंकर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उसने ट्रक के बीच वाले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गैस लदा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

 

दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कर आवागमन सुचारु कराया। थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!