Patna

दरोगा ने हाथ जोड़कर बचाई मां-बेटी की जान:नदी में कूदने जा रही थी महिला

पटना.भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर एक महिला अपनी 6 महीने की बच्ची के साथ सुसाइड करने पहुंची। वो पुल से नदी में छलांग लाने वाली थी, तभी ड्यूटी से घर लौट रहे दरोगा की नजर महिला पर पड़ी।दरोगा ने गाड़ी रोकी और महिला के पास पहुंचा। उसने सबसे पहले महिला के गोद से बच्चा लिया और हाथ जोड़कर समझाने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरोगा ने महिला से कहा- हम आपको मरने नहीं देंगे। आप ये क्या कर रहे हो। ये गलत है। ठीक नहीं है।स दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों समझाने के बाद महिला मान गई और पुलिस को सारी जानकारी दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है.

 

परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सौरव कुमार यादव की पत्नी हीरा देवी विक्रमशिला सेतु के रेलिंग के पास खड़ी थी। उसका एक पैर रेलिंग पर था और दूसरा नदी की ओर। वो कूदने ही वाली थी।इसी दौरान पुलिस जिला नवगछिया में डायल-112 टीम में तैनात दरोगा सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर भागलपुर लौट रहे थे। उन्होंने महिला की एक्टिविटी देख बाइक रोकी और दौड़कर महिला के पास पहंचे।

 

दरोगा ने सबसे पहले महिला से बच्चा लिया और हाथ जोड़कर कहा- माता जी ये आप क्या कर रही है। दरोगा यह भी कह रहा है- जिंदगी से परेशान नहीं होना है, जिंदगी से लड़ना सीखिए। बाप…रे…बाप दीदी यह क्या करने जा रही थी। जान मत दीजिए दीदी। जान बहुत कीमती होती है। हालांकि, इस दौरान महिला सिर्फ रो रही थी।

 

काफी तनाव में दिख रही थी महिला

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरोगा ने महिला को 10 से 20 मिनट समझाया। इस दौरान दरोगा ने महिला को परिवार, बच्चे के भविष्य और जीवन के महत्व के बारे में बताया। पुलिस को देखकर पुल से गुजर रहे लोग भी जमा हो गए।महिला काफी तनाव में दिख रही थी। वो किसी का जवाब नहीं दे रही थी, सिर्फ रो रही थी। हालांकि, दरोगा के समझाने के बाद महिला मान गई और पुल से कूदने का इरादा छोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची थी।पुलिस महिला और बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!