पटना-पूर्णिया समेत 4 एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू:4 एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां
पटना.बिहार में अगले कुछ साल में 4 एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। पटना-पूर्णिया, वाराणसी- कोलकाता, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के निर्माण की कार्रवाई शुरु है। वैसे सरकार ने सात निश्चय-3 (वर्ष 2025-30) अन्तर्गत 5 नये एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया है।
रामजानकी मार्ग अन्तर्गत मशरख से भिट्ठामोड़ के मार्गरेखन की भी स्वीकृति मिल चुकी है। अभी आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड हाई स्पीड रोड परियोजना और मुंगेर-मिर्जा चौकी 4 लेन परियोजना का काम चल रहा है। विगत एक वर्ष में लगभग 38733 करोड़ रुपये के कुल 266 पथ एवं पुल परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। उनमें दीघा-बिहटा कोईलवर (लम्बाई-35.65 किमी,), मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज (लम्बाई-42. किमी.) एवं सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर (लम्बा-40.80 किमी.) गंगा पथ परियोजना शामिल है।
बिहार के बजट में पथ निर्माण विभाग के बजट में पिछले वर्ष की तुलना मे 598 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। वहीं ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग की बजट में 211 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। ‘बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति 2025 के तह 250 मीटर से अधिक लम्बाई वाले 85 पुलों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट आईआईटी दिल्ली एवं आईआईटी पटना से कराया जा रहा है। वहीं 60 मीटर से अधिक लम्बाई के 624 पुलों का संधारण एवं प्रबंधन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कर रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) इस योजना अन्तर्गत राज्य के सभी जिलों में 100 या इससे अधिक की आबादी के छूटे हुए 13815 बसावटों (कुल लंबाई 16,652 किमी.) को बनाया जा रहा है।
दरभंगा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 15 एकड़ जमीन मिली
बिहार में विमान सेवा को रफ्तार देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सिविल विमानन विभाग के लिए 698.48 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 2024-25 में इस विभाग का बजट शून्य था। दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोट बनेगा। करीब 90 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार ने 244.60 करोड़ रुपए और रनवे एक्सटेंशन और सिविल इन्क्लेव के लिए 5.79 करोड़ का भुगतान कर दिया है। सितंबर 2025 से ऑपरेट हो रहे पूर्णिया एयरपोर्ट के भवन के लिए मंगलवार को 15 एकड़ जमीन विमानन विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पूर्णिया एयरपोर्ट के सीनियर मैनेजर ओंकार नाथ सुमन को दे दिया। इससे पहले बिहार सरकार इस एयरपोर्ट के लिए 52 एकड़ जमीन दे चुकी है।
207.70 करोड़ रु. पूर्वी चंपारण को मिले
बिहार में अभी पटना, गया, पूर्णिया व दरभंगा से विमानों का ऑपरेशन हो रहा है। सरकार ने 13 और हवाई अड्डों को बनाने का फैसला लिया है। बिहटा एयरपोर्ट बन रहा है। रक्सौल हवाई अड्डा के लिए 139 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 207.70 करोड़ रुपए सरकार ने पूर्वी चंपारण के भूअर्जन पदाधिकारी को दे दिया है। -शेष पेज-15
सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी
सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 931 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए 472.72 करोड़ रुपए भुगतान करने की कार्रवाई चल रही है। सारण के सोनपुर हवाई अड्डा के 4288 एकड़ जमीन के लिए 1302 करोड़ भुगतान के लिए प्रशासनिक मंजूरी की कार्रवाई जारी है। बेगूसराय में उलाव हवाई अड्डा व गोपालगंज में सबेया सैन्य हवाई अड्डा के ऑपरेशन से पहले इसके अध्ययन के लिए 81 लाख का भुगतान कर दिया गया है। -शेष पेज-15
इस समय चार हवाई अड्डे हो रहे हैं ऑपरेट, 13 और बनेंगे
बिहार में फिलहाल पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट ऑपरेट कर रहा है। बिहटा एयरपोर्ट का भवन बन रहा है। बिहार में बिहटा के अलावा भागलपुर के सुल्तानगंज, राजगीर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली के पीरपुर, मुंगेर, छपरा, मोतिहारी, वाल्मिकीनगर, सहरसा, बेगूसराय के उलाव, गोापलगंज के सबेया में एयरपोर्ट बनने का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
