Samastipur

समस्तीपुर मंडल के मानसी स्टेशन से चलेगी बुलेट ट्रेन:बिहार को बजट में मिली सौगात

समस्तीपुर.लोकसभा में पेश हुए बजट में समस्तीपुर रेलवे मंडल को सौगात मिली है। बिहार की पहली बुलेट ट्रेन वाराणसी पटना सिलीगुड़ी के बीच चलाई जाएगी। यह समस्तीपुर रेलवे मंडल के मानसी स्टेशन से होकर चलेगी। रेलवे मंत्री की ओर से घोषणा किए जाने के बाद मंडल प्रशासन इसको लेकर आधिकारिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेलवे मंत्री की घोषणा के बाद डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बतााया कि पूरे बिहार में रेलवे विकास के लिए 10379 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है। अभी वर्तमान में समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य रेल मंडलों में 19158 करोड रुपए से विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार में 14 बंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

 

डीआरएम ने कहा है कि बिहार वासियों के लिए बड़ी सौगात रही कि वह बिहार की पहली बुलेट ट्रेन वाराणसी पटना सिलीगुड़ी के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन को समस्तीपुर रेलवे मंडल के मानसी होते हुए चलाए जाने पर विचार चल रहा है, इसके लिए हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इस ट्रेन से पटना से सिलीगुड़ी 2 घंटा 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

 

डीआरएम ने आगे कहा कि जल्द ही रेलवे योजनाओं को लेकर पिंक बुक जारी की जाएगी। जिसमें समस्तीपुर रेलवे मंडल में चल रही विभिन्न योजनाओं में राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कुछ नए प्रोजेक्ट भी मिलने की उम्मीद है। एक-दो दिनों के अंदर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 

इन योजनाओं में मिल सकता फंड

 

माना जा रहा है कि इस बजट में समस्तीपुर रेल मंडल में चल रही हसनपुर सकरी नई रेल परियोजना के साथ ही समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण, के साथ ही नए रूटों पर काम के लिए भी राशि मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मानसी सहरसा दोहरीकरण काम की स्वीकृति भी मिल सकती है।अटेरन चौक पर आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे मंडल के प्रस्ताव पर राइट की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है की स्वीकृति के बाद यहां पर आरोपी का निर्माण कराया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात पाया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!