इंटर परीक्षा से पहले छात्र ने लगाई फांसी:डर से एग्जाम देने नहीं गया
पटना.भागलपुर में सोमवार को इंटर परीक्षा के पहले दिन साइंस के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। 16 साल के विशाल की बॉडी सीता सदन लॉज में मिली है। छात्र इसी लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह बांका के बौंसी का रहने वाला था।भाई का कहना है, ‘विशाल आज एग्जाम देने वाला था, लेकिन एडमिट कार्ड में गलती थी। एडमिट कार्ड में पिता के नाम में कुछ गलतियां थी, जिस कारण उसे डर था कि उसे एग्जामिनेशन हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा।’
चर्चा ये भी है कि आज उसकी गर्लफ्रेड की भी परीक्षा थी। विशाल ने उसे परीक्षा में शामिल होने से मना किया था, लेकिन वो परीक्षा देने चली गई। इसी बात से आहत होकर इसने सुसाइड कर लिया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लॉज के उस कमरे को सील कर दिया है, जहां छात्र का शव मिला। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
16 साल का विशाल बांका जिले का रहने वाला था। वो भागलपुर की सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। आज उसकी बायलॉजी की परीक्षा थी। उसका सेंटर बांका में था। विशाल बांका नहीं गया, भागलपुर की लॉज में फंदे से लटका उसका शव मिला।
लॉज मालिक ने बताया कि ‘आज जब विशाल दोपहर 12 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्हें शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।सचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे की जांच कर मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने रस्सी समेत कई अहम साक्ष्य जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’
मृतक के पिता प्रदीप यादव ने बताया, ‘विशाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। रविवार शाम को उनकी विशाल से अंतिम बार बातचीत हुई थी, उसने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी।’मृतक के फुफेरे भाई गिरधारी यादव ने बताया, ‘वह भी उसी लॉज में रहता था, लेकिन दो दिन पहले घर चला गया था। सोमवार सुबह लॉज मालिक के फोन से घटना की जानकारी मिली।’
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद बड़ी संख्या में उसके साथी और परिचित लॉज पहुंचे। लॉज में रह रहे कुछ छात्रों के बीच यह चर्चा भी है कि विशाल अपने मामा के गांव की एक लड़की से बातचीत करता था, जो भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
तातारपुर थानाध्यक्ष रवि ने बताया, ‘आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मोबाइल की जांच के बाद कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
