दलसिंहसराय:त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला गया भव्य शोभायात्रा
दलसिंहसराय,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डैनी चौक स्थित सेवाकेंद्र कल्याणकारी भवन द्वारा आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई.शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा एवं आने वाली सतयुगी दुनिया के महारानी-महाराजन श्री लक्ष्मी श्री नारायण की भव्य झांकी थी।
झांकी का यह संदेश था कि शिव भोलेनाथ बाबा अभी सभी आत्माओं को सत्यनारायण की सच्ची कथा सुना कर देव समान बना रहे हैं.अभी ही वह समय है जब हम निराकार परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां व जन्म-जन्म की मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं.पूरे रास्ते में भगवान शिव के संदेश के सुंदर-सुंदर गीत एवं संदेश-पत्र बांटते हुए सबको कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया।
शोभायात्रा डैनी चौक स्थित कल्याणकारी भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस सेवाकेंद्र पर आकर सम्पन्न हुई.शोभायात्रा में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन, पूजा बहन, सीमा बहन, विजय भाई, विनोद ठाकुर भाई, मनोहर भाई, शिवजी भाई,जयजयराम भाई, मन्टून भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
