समस्तीपुर-मुक्तापुर रोड चौड़ीकरण व पुल निर्माण दो वर्ष में करना है पूरा:डीएम
समस्तीपुर.समाहरणालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान जिले को मिली उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। डीएम ने कहा की प्रगति यात्रा के दौरान नौ योजना की घोषणा की गई थी, उन योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी।
मुक्तापुर मोइन की कार्य को अति शीघ्र पूरा करने एवं तीनों फेज का काम जल्दी करने का निर्देश दिया। रोसड़ा बाईपास की एक सप्ताह में निविदा पूर्ण करने को कहा। डीएम ने कहा कि मगरदही घाट पर बन रहे पुल को अगले दो साल में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। समस्तीपुर से मुक्तापुर सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी साथ ही साथ करने का निर्देश दिया। सभी पंचायत में सुधा के प्रोडक्ट भी बेचे जाएंगे। जिस डयेरी का विकास हो सके। अगले 5 महीने के लक्ष्य में जिले के 346 पंचायत में सुधा की काउंटर खोल दिए जाएंगे।
पंचायत सरकार भवन में प्राथमिकता के आधार पर काउंटर खोले जाएंगे। महिला उद्योग की समस्या के समाधान करने के लिए जन संवाद की जाएगी, ताकि उनका जो भी समस्या हो उसका हल हो सके। पटेल मैदान के विकास के लिए जो डीपीआर हैं उसे पर शीघ्र ही काम किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में प्रखंडों में भूमि अर्जन करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के माध्यम से सीधा फीडबैक भी प्राप्त किया। त्वरित विकास के उद्देश्य से 84 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का कार्यारम्भ तत्काल प्रभाव से कराया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
