Dalsinghsarai

दलसिंहसराय SH 88 ओभरब्रिज के पास कार ने बाईक सवार को मारा टक्कर, हुई मौत,दुकान बंद कर लौट रहा था घर

दलसिंहसराय शहर के SH 88 ओभरब्रिज सब्जी मंडी के पास देर शाम एक कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.बाईक भी पूरा छर्तिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछ्वारा थाना क्षेत्र के विख्मचक बतउआ वार्ड 4 निवासी उमेश राय के पुत्र विकास कुमार (26) के रूप में हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्वजनों ने बताया कि दो महीना से सब्जी मंडी के पास सिंगार का दुकान कर रहे थे. देर शाम बंद कर के घर जा रहे थे. इसी क्रम में अनियंत्रित कार ने उसे धक्का मार दिया.वही सुचना पर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, बीडीओ राजीव कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले कि छनबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई में जुट गए.

थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि कार के धक्के से उसकी मौत हुई है.कार को जप्त किया गया है. वही शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे कि करवाई कि जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!