Patna

बिहार में 48 घंटे में बदलेगा मौसम,बारिश की संभावना:बगहा सबसे ठंडा

पटना.बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, कुछ जिलों में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रहेगी।पिछले 24 घंटे में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बगहा सबसे ठंडा जिला रहा।

 

28-29 जनवरी को बारिश की संभावना

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28-29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। इससे इन दोनों दिन बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिलों में बारिश की ज्यादा संभावना है।इन जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं

 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, उत्तर भारत में अभी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है। इस समय कोई भी प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम सामान्य है। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, दो दिनों में एक बार भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

 

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

 

बारिश की वजह से तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे रात में ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे मौसम धीरे-धीरे फिर सामान्य स्थिति में लौट आएगा और ठंड का असर कम होता जाएगा

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!