Samastipur

शाहपुर पटोरी में थाना परिसर में एसपी ने लोगों की समस्याएं सुन दिए निर्देश

समस्तीपुर.शाहपुर पटोरी.थाना परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण का निर्माण संभव है। एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना या शिकायत को लेकर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने कहा कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानों में पदस्थापित पुलिस अधिकारी एवं जवान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी नागरिक बेहिचक थाना आकर अपनी समस्या रख सकता है, पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के संयोजन में आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

 

 

नगर परिषद की अध्यक्ष प्रियंका सुमन ने शहर में लगातार लगने वाले सड़क जाम की समस्या उठाते हुए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की मांग की। इस पर एसपी ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। राम भवन चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग रखी, जिस पर एसपी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!