सिविल सर्जन डॉ. एस के चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन
दलसिंहसराय,अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी परिसर में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. एस के चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमे अनुमंडल अस्पताल के सभी डॉक्टर व कर्मियों ने मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया.
इस दौरान मनैजर चंदन कुमार ने कहा कि उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग एवं पूरे जिले को अपूरणीय क्षति हुई है.उनका समर्पण, सेवाभाव और नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा.