Patna

स्क्रीन पर दिखेगा बिहार की बेटी नीतू चंद्रा,बिहार की पहली हिरोइन जिसे हॉलीवुड फिल्म में मिला लीड रोल,सीएम ने दिया बधाई

पटनाः बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में कई फिल्मों में काम कर चुकीं बिहार की बेटी नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव डायरेक्टर केलि मैडिसन की फिल्म ‘नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट’ में एक्शन अवतार में नजर आएंगी. इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल करने वाली बिहार की वो पहली अभिनेत्री बन गई हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही आज CM नीतीश ने ट्वीट कर कहा– “प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री नीतू चन्द्रा जी से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुलाकात के दौरान उन्हें हॉलीवुड की फिल्म में बेहतर अभिनय करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सुश्री चन्द्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना है”.

फिल्म के निर्माता क्रैग बौम्गारटेन, डेविड जिलोन, बेन जैक्स हैं. वे इसके प्रमोशन के सिलसिले में पटना आईं थीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन फिर भी वो अपने आप में अधूरा महसूस कर रहीं थीं. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा- “मुझे एक्शन फिल्म करने का शौक बहुत पहले से था, लेकिन इंडिया में इसका मौका नहीं मिला. इस वजह से ऐसा लगता था कि कुछ अधूरा सा रह गया है.”

2021 में मुझे ब्रेक मिलाः नीतू चंद्रा

नीतू ने कहा कि वि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं तो एक्शन की तरफ उनका झुकाव रहा है. आगे कहा- “2017 में मैंने इरफान खान को इस बारे में मैसेज किया, जो हॉलीवुड में काम कर चुके थे. उन्होंने मेरे लिए मेल्स किए. उस वक्त इंटरनेशनल में काम करने के लिए वर्क वीजा और कई लीगल चीजें थीं, जिसे पूरा करते वक्त लगा. फिर मुझे ब्रेक मिला और 2021 में मैंने फिल्म पूरी की, जो अब रिलीज हो चुकी है. मुझे गर्व है कि मैं बिहार का नाम हॉलीवुड में भी रोशन कर रही हूं.”

आपको बता दें कि हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाली नीतू चंद्रा श्रीवास्तव पहली बिहारी अभिनेत्री बन गई हैं. यह बिहार और बिहारी के लिए गर्व की बात भी है. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव कहती हैं कि लड़कियों में सब कुछ करने का पावर होता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!