Samastipur

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आसमा की टीम ने गुनाई बसही को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया

समस्तीपुर।मोरवा.प्रखंड के ग्राम पंचायत गुनाह बसही भिंडी पंचायत अंतर्गत भतुआजान चौक स्थित मैदान में आयोजित स्व. राम नारायण सिंह निषाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आसमा की टीम ने गुनाह बसही को 9 रन से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। आसमा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर गुनाई बसही के टीम को 179 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में गुनाई बसही की टीम ने निर्धारित ऑवर में 170 रन ही बना पाई। इस प्रकार आसमा की टीम 9 रन से मैच जीत कर कब पर कब्जा कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार सहनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सहनी, सैनिक मुकेश कुमार सहनी,कुणाल कुमार सिंह,वैशाली जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सहनी द्वारा विजेता टीम के कप्तान जयलाल सहनी व उपविजेत टीम के कप्तान बब्लू सहनी को ऐतिहासिक कप व प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा खेल हमारे जीवन में परस्पर प्रेम व सहयोग की शिक्षा देता है, जिसको सीख कर मनुष्य के पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। ऐसा आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को मंच देने और सकारात्मक सामाजिक संदेश देने का सशक्त माध्यम हैं। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजेता व उप विजेता टीम को निजी स्तर से 11-11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। मौके पर राजद नेता राजीव रंजन यादव, विपत सहनी, जशवंत सहनी, संतोष साहनी, संतोष निषाद, रौशन सहनी, मानतेश कुमार, मंजय साहनी, सनोज साहनी, दिनेश साहनी, आंचल साहनी, टिंकू साहनी, दिवाकर सहनी, रंजीत बैठा, अमरनाथ सहनी, संतोष सहनी, सन्नी कुमार आदि।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!