Patna

पूसा में देसी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का हुआ खुलासा,उपयोग होने वाले उपकरण जप्त

समस्तीपुर.पूसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार अहले सुबह भुस्कौल गांव में छापेमारी कर देसी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने इस स्थल से 12 लीटर देसी शराब के साथ-साथ शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण, बर्तन, चूल्हा, गैस भट्टी आदि को भी जब्त कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने चार गैस चूल्हे पर चढ़ाएं गए कच्चे माल को भी नष्ट किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब बनाने वाला तस्कर मौके से फरार हो गया। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुस्कौल गांव निवासी ललित चौधरी के पुत्र चंदन उर्फ रवि द्वारा अपने घर में ही देसी शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!