मैट्रिक के 71 छात्र- छात्राओं का नहीं आया एडमिट कार्ड, रोड जाम
समस्तीपुर.कल्याणपुर.प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दरमाहा की छात्रा-छात्राओं ने मंगलवार को चाकिया-केसरिया पथ स्थित बली बेलवा पुल पर लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रखा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, छात्राएं मुस्कान कुमारी, नूतन कुमारी, सोनम कुमारी, प्रीति कुमारी, करीना कुमारी सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने समय पर परीक्षा शुल्क और फॉर्म भरा था।
स्कूल की लापरवाही के कारण 71 का एडमिट कार्ड अब तक नहीं आया है। छात्राओं का कहना था कि एचएम उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने की सलाह दे रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के कुल 127 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से केवल 56 छात्रों का ही एडमिट कार्ड जारी हुआ है।
सूचना पर सीओ रणधीर प्रसाद पहुंचे और समाधान का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि एचएम वीरेंद्र ठाकुर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की पहल की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
