Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के अजनौल में हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की छापेमारी,जाली नोट का मामला

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी की.हरियाणा एसटीएफ, समस्तीपुर एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम दोपहर से ही अजनौल में डेरा डाले रही,जिससे पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बना रहा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सूत्रों के अनुसार हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में यह कार्रवाई की गई है.मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी.रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई,जिसमें अजनौल के पंकज लाल का नाम सामने आने की बात बताई जा रही है.इसी कड़ी में हरियाणा एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की है.टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच की. जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाने में भी जुटी हैं.

 

 

 

बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं.वर्तमान में वे कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी भी संचालित करते हैं.करीब दो वर्ष पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर आलीशान मकान निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम फिलहाल भी जारी है.पुलिस व एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है. वही डीएसपी विवेक शर्मा से पूछने पर छापेमारी की बात बताई है,लेकिन अभी पूरे मामले को लेकर कुछ भी नहीं बताया,उन्होंने बताया छापेमारी पूर्ण होने पर पूरी जानकारी दी जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!