Patna

तीन बच्चों की मां ने की आत्महत्या:साड़ी का फंदा बनाकर लटकी

पटना भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में सोमवार को एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान इम्तियाजुल हक की 28 वर्षीय पत्नी मुस्कान प्रवीण के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मुस्कान के तीन छोटे बच्चे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मुस्कान प्रवीण घर के एक कमरे में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर मुस्कान फंदे से लटकी मिलीं। तत्काल इसकी सूचना बरारी थाना पुलिस को दी गई।

 

आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

 

सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 

किस वजह से तनाव में थी, नहीं बता पाए परिजन

 

मृतका के परिजनों ने बताया कि मुस्कान पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थीं। हालांकि, वे तनाव का स्पष्ट कारण नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि मुस्कान ने कभी अपनी परेशानी किसी से खुलकर साझा नहीं की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!