Patna

एटीएस के डीआईजी ने किया टाउन थाना का निरीक्षण 

राजीव रंजन, किशनगंज

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

निरीक्षण के दौरान दियें निर्देश

एटीएस के डीआईजी दिलीप मिश्रा किशनगंज पहुंचे।डीआईजी सीधे सदर थाना पहुंचे और जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी श्री मिश्रा ने थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु भी मौजूद थे।डीआईजी ने टाउन थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दियें ।बैठक में विभिन्न गम्भीर मामलों से सम्बंधित कांडों की समीक्षा की गई। दर्ज कांडों के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई है। अब तक दर्ज हुए कांडो में कितने कांडो में न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया। यह भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अब तक दर्ज हुए कांडो में निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई। जितने भी लंबित कांड है उसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।वैज्ञानिक तरीके के अनुसंधान पर विशेष जोड़ देने का निर्देश दिया।इसके अलावे सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी से ली।वही विशेष रूप से शराब बंदी को कारगर बनाये जाने को लेकर पुलिस के द्वारा जिले में अब तक क्या क्या प्रयाश किये गए और आगे भी क्या प्रयाश किये जा रहे हैं। इसकी भी जानकारी ली गई। डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब बंदी कानून को प्राथमिकता से लेते हुए शराब पीने वालों व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।बंगाल सीमा समीप होने के कारण विशेष रूप से चौकसी बरती जानी है।डीआईजी ने यह भी पड़ताल की की जिले में एएलटीएफ की कितनी टीमें कार्यरत हैं। टीम के द्वारा अब तक क्या क्या कार्रवाई की गई।अब तक जब्त हुए शराब के बारे में भी जानकारी ली गई। डीआईजी दिलीप मिश्रा ने कहा कि मुख्यालय के निर्देश के आलोक में विभिन्न थानों के औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान थानों की अद्यतन स्थिति, कांडो के निष्पादन की स्थिति, शराब बंदी के मामले में कार्रवाई की स्थिति आदि का निरीक्षण किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, डीएसपी मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशू व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!