Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आवाहन

दलसिंहसराय, समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मज़दूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी की संयुक्त बैठक विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में भाकपा अंचल कार्यालय में की गई.संबोधित करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के लिए बने 44 श्रम कानून को मलिक पक्षी 4 लेबर कोड बनाकर मजदूरों के साथ हक़मारी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण आउट सोर्सिंग ठेकाकारण कर रही है.केंद्र सरकार द्वारा बीमा कंपनियों में 100% एफडीआई लागू करना चाहती है जो जन विरोधी है. वहीं मनरेगा का नाम बदलकर वी बी – राम जी करने का फैसला सिर्फ मजदूर विरोधी ही नहीं जन विरोधी भी है.कई मुद्दों को लेकर देश के 10 श्रमिक संगठन केंद्रीय श्रम संगठन मंच द्वारा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आवाहन किया है.

 

 

 

इसके समर्थन में संयुक्त किसान सभा एवं संयुक्त खेत मजदूर संगठन इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होंगे.इसे लेकर 4 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन का कन्वेंशन किया जाएगा,जिसमें सभी मजदूरों को भाग लेने का आह्वान किया गया.बैठक को शंकर राम, महेश्वर राम, सुदामा देवी,करो देवी,कांति देवी, ममता देवी,जगदेव दास,मोहम्मद यूनुस,तिरपित राय, मीना देवी, पांचो पासवान,उमेश राम आदि ने संबोधित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!