दलसिंहसराय:बीएड कॉलेज को एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया
दलसिंहसराय,शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कार्य करने के लिए आर एल महतो इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन को पटना में एजुकेशन ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.मुख्य व विशिष्ट अतिथि तथा शिक्षाविदों ने बताया कि इस महाविद्यालय के फैकल्टी प्रशिक्षुओ को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से पढाते हैं तथा इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते हैं.इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य एवं कर्णधार हैं.
अध्यापक स्वयं मोमबत्ती के समान जलकर विद्यार्थियों को अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं,इन्हें जीवन जीने की कला सिखाते हैं.शिक्षक विद्यार्थियों का मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं चारित्रिक शक्तियों का विकास करते हैं.वहीं विशिष्ट अतिथि लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि अध्यापक को क्लासरूम में पवित्रता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से पढाना चाहिए. गरीब एवं निम्न तपके के छात्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.अध्यापक को जिम्मेदारी, समझदारी एवं ईमानदारी से पढाने की अपील किया.इस सम्मान समारोह में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नमिता सिंह सहित कई प्राचार्य व गणमान्य लोग मौजूद थे.