समस्तीपुर:साखमोहन ओपी के प्रभारी बने सुनील कुमार सिंह
समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र से अलग कर साखमोहन में नया पुलिस पिकेट (ओपी थाना) शुरू किया गया है। इससे पहले साखमोहन क्षेत्र में कोई अलग थाना अथवा पिकेट व्यवस्था नहीं थी। अब विभूतिपुर की 10 पंचायतों को काटकर नया थाना क्षेत्र गठित किया गया है। जिले में बिगड़ती विधि-व्यवस्था को सुधारने और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
एसपी के आदेश के बाद साखमोहन में नई पुलिस पिकेट का विधिवत संचालन करने में पुलिस पदाधिकारी जुट गए है। नई व्यवस्था के लागू होने से अब विभूतिपुर थाने की कुल 29 पंचायतों में से 10 पंचायतें साखमोहन पुलिस पिकेट के अंतर्गत आ गई हैं।
इससे पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। साखमोहन पुलिस पिकेट की कमान पुअनि सुनील कुमार सिंह (ओपी थानाध्यक्ष) एवं पुअनि मनोज पासवान (अपर थानाध्यक्ष) को सौंपी गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
