फोरलेन पर ट्रक-हाइवा की टक्कर:नींद की झपकी से एक्सीडेंट, घायल
पटना जिले के मोकामा में शुक्रवार को फोरलेन पर एक ट्रक और हाइवा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक बख्तियारपुर से बेगूसराय की ओर जा रहा था।
चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया
पुलिस के अनुसार, मोकामा फोरलेन पर ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे हाइवा से टकरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया।
पुलिस मौके पर पहुंची
घायल ट्रक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी इन्ददुल हक के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर अपर थाना प्रभारी सत्यम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।अपर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को नींद आना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है और फरार हाइवा की तलाश जारी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
