Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सब जज प्रथम के स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह सब जज प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा के स्थानांतरण होने पर सोमवार को न्यायालय कर्मियों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सीरिस्तेदार ओम कुमार चौधरी के संचालन में किया.समारोह में एसडीजेएम काजल सोनवाला,अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मनिंद्र कुमार,उपेन्द्र कुमार,अधिवक्ता नवल किशोर सिंह,लक्ष्मेश्वर प्रसाद,जगरनाथ झा,संतोष कुमार सिंह समेत न्यायिक कर्मीगण भूतपूर्व सिरिस्तेदार श्रीराम सिंह,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

नाजिर मकेश्वर प्रसाद,विशालदीप प्रकाश, विकास कुमार, गंगेश झा,संगीता झा समेत अन्य न्यायालय कर्मियों ने उनके द्वारा किए गए न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए मिथिला परम्परा के अनुसार पाग,चादर एवं माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया.दूसरी ओर अधिवक्ता संघ कि ओर से भी अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विवेक चन्द्र वर्मा के स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई.

 

 

समारोह को एपीओ उपेन्द्र कुमार,अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, जगरनाथ झा, डॉ राम नारायण ठाकुर, शिव शंकर प्रसाद वर्मा, लक्ष्मेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार पोद्दार समीर समेत दर्जनों अधिवक्ताओ ने संबोधित करते हुए श्री वर्मा के न्यायिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संघ की ओर से मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर एवं माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया.मौके पर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिंह, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मनिंद्र कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!