Samastipur

सोठगामा में प्रधानाध्यापक ने रसोइया दीदी को सम्मानित किया:साड़ी-सेवइयां भेंट दिया

समस्तीपुर में विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सोठगामा पंचायत के राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में रमजान और आगामी ईद के अवसर पर बुधवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विद्यालय के प्रधान शिक्षक मो० मेराज ने रसोइया दीदी को साड़ी और मीठी सेवइयां भेंट कर सम्मानित किया। इस सादगीपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया।

 

प्रधान शिक्षक मो० मेराज ने इस अवसर पर कहा कि ईद का पर्व एकता, भाईचारे, प्रेम और त्याग का संदेश देता है, जो समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने रसोइया दीदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं।

 

मो० मेराज ने आगे कहा कि अल्प मानदेय के बावजूद, रसोइया दीदी पूरे समर्पण के साथ वर्षभर बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करती हैं, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।उन्होंने जोर दिया कि रसोइयों के योगदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है, और यह भेंट उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।

 

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। साड़ी और सेवइयां प्राप्त कर रसोइया दीदी ने खुशी व्यक्त की और प्रधान शिक्षक के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर नकहत सबा, सुषमा कुमारी, मंजूर आलम, मनोज कुमार, विजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, असगरी खातून, मो० इकराम, अरविंद कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यालय की सचिव उपस्थित थीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!