तेजस्वी-तेजप्रताप ने खेली कुर्ता फाड़ होली:बड़े भाई ने ढोल बजाया, छोटे ने गुलाल उड़ाया
पटना.बिहार में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में भी होली की खासी रौनक है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके कपड़े फाड़ दिए.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया। वीडियो में कात्यायनी अपने पापा को रंग लगाती नजर आईं। इसके साथ ही समर्थकों के साथ गुलाल उड़ाया।
पटना के गांधी मैदान में बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव ठुमके लगाते नजर आए। बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने पटना की सड़कों पर झाल-मंजीरा बजाते हुए जुलूस निकाला। वो बग्गी से पटना की सड़कों पर निकले। इधर, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने अपनी भांजी के लिए शॉपिंग की
दरभंगा में जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों ने जमकर होली खेली। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में भी फूलों और रंगों से श्रृंगार किया गया है।
पटना में होली पर मटन और चिकन दुकानों पर लंबी लाइन लगी लगी है। 700-800 रुपए में मिलने वाला मटन आज 1200 रुपए किलो बिक रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
